कलाम अंसारी के ऊपर हमला करवाने वाला मुंतजिर की गिरफ्तारी को लेकर मंत्री आवास पहुंचा पीड़ित

Published: Updated:

रांची – अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव के पास रेलवे ट्रैक पर 26 सितंबर 2022 को सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे निवासी मो कलाम अंसारी का दोनों पैर काटने के मामले सामने आया था। जिसके बाद मामला को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया।
वही दुसरे आरोपी मुंतजिर अहमद रजा को पुलिस तलाश कर रही है अनगड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि हम उन्हें तलाश कर रहे हैं लोकेशन नहीं मिल पा रहा हैं जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा।

इंसाफ की आस में पीड़ित के बूढ़े पिता मंत्री के आवास पर न्याय की भीख मांग रहा

पुलिस के कारवाई को लेकर मंत्री आलमगीर आलम के आवास पहुंच कर न्याय की की गुहार लगा रहे हैं बता दें कि पीड़ित ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी मुंतजिर अहमद रजा को अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाया है। मुंतजिर अहमद रजा लगातार केस उठाने की धमकी भेज रहा है उन्होंने कहा कि अगर केस नहीं उठाओगे तो हम तेरा बेटी को उठवा लेंगे और घर समीत सभी को मरवा देगें। पीड़ित ने पुलिस के कारवाई पर नाराजगी जता रहे हैं।
घंटों बाद मंत्री मिले दिया कारवाई का आश्वासन
पीड़ित कलाम अंसारी दुसरे मुख्य आरोप मुंतजिर अहमद रजा की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अबतक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो रहा और आरोपी केस उठाने की धमकी दे रहा है यह बात मंत्री को बाताया और न्याय और सुरक्षा की गुहार लगा रहा हैं।
वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा आपको पुरा न्याय मिलेगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More