रांची। बुंडू में सूर्य मंदिर के समीप आज दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वेन में इतना जोरदार का टक्कर मारा की वेन 50 मीटर दूर फेका गया। वेन में स्कूली बच्चे सवार थे। दुर्घटना में कई बच्चें गंभिर रूप से घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक कई बच्चे स्कूल वैन में ही गंभीर रूप से घायल होकर फंसे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थानेदार मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्कूली वैन से दो बच्चों के शव को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक वैन में फंसे बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने का प्रयास जारी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में मरने वाले बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों और दूर-दूर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिससे रांची-जमशेदपुर मार्ग पर परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है। दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत की सूचना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है। घटना के प्रति स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!