रांची। झारखंड में धीरे धीरे सर्दी रफ्तार पकड़ रही है। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया कि अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में धीरे धीरे ठंड बढ़ेगी, दिसंबर माह में मौसम पूरी तरह ठंड हो जायेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कांके का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रांची शहर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है। जबकि दिन में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और शाम को फिर ठंड रहेगी। गुरुवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डालटनगंज का 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!