राज्य आज से शुरू हो गया 15 से 18 वर्ष के किशोरों का वैक्सीनेशन

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

बनाये गए 500 वैक्सीनेशन सेंटर, सिविल सर्जन खुद कर रहे है मॉनिटिरिंग

रांची। आज से झारखंड में भी 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए कोवैक्सीन का टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो गई। रांची में इसकी शुरूआत जिला स्कूल सहित चार विद्यालयों से हुई। किशोर छात्रों में वैक्सीनेशन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूल के शिक्षक भी बच्चों के टीकाकरण से खुश हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की संख्या करीब 23 लाख 98 हजार हैं। जिन्हें वैक्सीनेशन के इस चरण में टीका दिया जाएगा। आज से शुरू हुए इस अभियान के लिए करीब 500 वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गए हैं। जिसे शहरी और ग्रामीण में बांटा गया है। राज्य में प्रखंडस्तर पर किशोरों के लिए टीकाकरण सेंटर की व्यवस्था की गई है। वहीं शहरों में भी अलग से इसकी व्यवस्था की गई है। रांची के जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. शशिभूषण खलखो ने बताया कि आज रांची के जिला स्कूल, मारवाड़ी स्कूल, गौरीदत्त मंडवलिया स्कूल रातू रोड, डीएवी हेहल और गवर्मेंट+2 स्कूल, कांके में 15 से 18 वर्ष उम्र के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका दिया जा रहा है। यहां सिर्फ वहां के छात्र छात्राएं जिनका जन्म 2005, 2006 और 2007 में हुआ हो उनको टीका दिया जा रहा है। इसके अलावा राजधानी रांची में 7 अन्य टीकाकरण केंद्र किशोरों के लिए बनाया गया हैं। रांची जिले में करीब 02 लाख 78 हजार की संख्या 15 से 18 वर्ष के किशोरों की है। जिन्हें वैक्सीन दिया जाना है।

सिविल सर्जन खुद ले रहे है जायजा
डॉ. विनोद कुमार आज सुबह से खुद राजधानी के अलग अलग वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर किशोरों के टीकाकरण का जायजा लेते दिखे। वहीं स्कूली छात्रों की वैक्सीन लेने के बाद काउंसलिंग की गई कि आज टीका ले लेने के बावजूद कोरोना गाइडलाइन का पालन, सोशल डिस्टेंसिग और मास्क लगाना जरूरी है।

वैक्सीनेशन सेंटर पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
डॉ. शशिभूषण खलखो ने कहा कि पहले से कोविन एप पर या फिर टीकाकरण केंद्र पर भी आकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रांची जिला स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि किशोरों में टीकाकरण शुरू होने सभी खुश है। अब इस बात की तसल्ली होगी कि उनके छात्र अब सुरक्षित हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More