दिल्ली। महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात में श्रद्धा के तथाकथित प्रेमी आफताब ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। आफताब अमीन पूनावाला(28) ने लिव इन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। बाथरूम में शव के टुकड़े कर उनको धोकर बोरिक पाउडर लगाकर उन्हें पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया।
वह पिट्टू बैग में शव के दो टुकड़े को रखता और जंगल में फेंक आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा। वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। हत्या के करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को महरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया।
क्राइम सीरियल डेक्स्टर से लिया था टुकड़े करने का आईडिया
दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब व श्रद्धा ने छतरपुर में 15 मई को किराए पर कमरा लिया था। इसने 18 मई को श्रृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घबरा गया। इसके बाद उसे विदेशी क्राइम सीरियल डेक्स्टर की याद आई है। आरोपी बचपन में ये सीरियल देखा करता था। उसने 18 मई को श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया। अगले दिन वह बाजार गया और बड़ा वाला फ्रिज, चापड़, पाउडर, फ्रेशनर और अन्य सामान लेकर आया। अगले दिन यानि 19 मई को उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने शुरू किए।
उसने सबसे पहले उसके हाथ व पैर काटे। इसके बाद वह दो दिन तक शव के टुकड़े करता। टुकड़े को धोता और पोछकर बोरिक पाउडर लगाता। इसके बाद वह पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख देता।
वह शव के एक टुकड़े की पॉलिथीन को पिट्ठू बैग में रखता और रात दो बजे महरौली के जंगल में फेंक कर आ जाता। वह जंगल में शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंकता था।
कई बार लोगों ने रात में जंगल में आने का उससे कारण पूछा तो वह कहता था कि वह शौच करने आया है। इस तरह वह 22 दिनों तक शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा।
फ्रिज में खाने का सामान भी रखता था
आरोपी फ्रिज के साइड वाले गेट पर खाने-पीने का सामान रखता था। जबकि उसके अंदर उसने शव के टुकड़े रखे हुए थे। फ्रिज में कोल्ड ड्रिक, पानी, बटर, पेप्सी व दूध आदि सामान रखा हुआ था। आरोपी फ्रीज से हर रोज फ्रीज से खाने-पीने का सामान निकालता था। हालांकि वह खाने का सामान ऑनलाइन मंगाता रहा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!