बुलंदशहर। श्रावण माह में अनूपशहर से कांवड़ में जल भरकर गंतव्य की ओर जा रहे नगर के तीन कांवड़ियों को दूध से भरी पिकअप ने कुचल दिया। इससे एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में कांवड़िये राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय और ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा होने पर आरोपित चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया है।
चौला थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि बुलंदशहर-चौला मार्ग पर रात करीब साढे 12 बजे वह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तीनों कांवड़िया यात्रा पूरी कर रहे थे। कांवड़ियों से आराम करने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्हें भोला भाईपुर गांव के शिवालय पर जल चढ़ाना है और 10 बजे तक घर पहुंच जाएंगे। कुछ देर बाद ही हादसे की सूचना मिली।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!