कही विभाग में चल रही है 1.42 करोड़ के घोटाले की जांच से जुड़ा मामला तो नहीं
रांची के रातू रोड का रहने वाला था मृतक दीप श्रीवास्तव, दुमका में किराये पर रहता था
दुमका। उपराजधानी दुमका से एक बड़ी खबर है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के एक क्लर्क की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीप कुमार श्रीवास्तव है और वह रांची के रातू रोड में रहता है। दीप श्रीवास्तव का शव आज सुबह उसके किराए के घर के पास से बरामद किया गया। घटना दुमका के नगर थाना इलाके के डंगालपाड़ा मुहल्ले की है। नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वे दुमका शहर के डंगालपाड़ा मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। आज सुबह दुमका नगरपालिका चौक से डंगालपाड़ा जाने वाली सड़क पर स्थित शिव मंदिर से पहले रोड पर उनका शव फेंका हुआ मिला। मृतक के सिर और चेहरे पर खून बिखरा हुआ है। दुमका नगर थाना की एसआई श्वेता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच घटना स्थल पर छानबीन की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।
1.42 करोड़ रूपए घोटाले का चल रही है जांच
क्लर्क दीप श्रीवास्तव की हत्या पर एक नया सवाल उठने लगा है। दरअसल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग में 3 महीने पहले 1.42 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। इस मामले में विभाग के रोकड़पाल सहित दो कर्मचारी कर्मचारी जेल भेजे जा चुके हैं। अब इसी कार्यालय के एक क्लर्क दीप कुमार श्रीवास्तव की हत्या हो जाने से यह सवाल उठ रहा है कि कहीं 1.42 करोड़ के हेराफेरी एवं गबन प्रकरण में तो दीप की हत्या नहीं हो गई। दीप की हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता उदय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उदय कुमार ने बताया कि दीप श्रीवास्तव दो सालों से दुमका में काम कर रहे थे। वे मूल रूप से रांची के रहने वाले थे। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सोमवार की शाम 6 बजे तक दीप कार्यालय में मौजूद थे। एक जेई की विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय में किया गया था। विदाई समारोह के बाद वे घर के लिए निकल गये थे। इधर, दुमका नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा है कि पुलिस सभी संभावनाओं को देखते हुए जांच कर रही है। पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य संकलन में जुट गयी है।
रांची में रहते है पत्नी और 9 साल का बेटा
वह किराए का मकान लेकर अकेले रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा 9 वर्ष का एक बेटा है। पत्नी व बच्चे रांची में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 3 महीने पहले से वह डंगालपाड़ा में किराए का मकान लेकर रह रहा था। मकान मालिक अरविंद झा ने बताया कि वह अकेले रहता था।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!