22 से 24 तक बारिश की संभावना, हो सकती है व्रजपात के साथ ओलावृष्टि
रांची। मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदल रहा है। दो-तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद आज सुबह फिर कोहरा के साथ आसमान में हल्के बादलों ने डेरा जमा लिया है। मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इसके कारण रांची सहित पूरे झारखंड में पड़ रही ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। बादल छाए रहने से लोगों को कपकपाती ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ बारिश के भी आसार जताए गए है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। मौसम केंद्र के पूवार्नुमान के अनुसार कल 22 जनवरी से रांची सहित झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 21 से 24 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 23 से 20 और न्यूनतम 10 से 14 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान कनकनी से लोगों को राहत मिलेगा। इसके बाद 25 जनवरी से आसमान साफ हो जाएगा।
वज्रपात व ओलावृष्टि भी हो सकती है
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि कल 22 जनवरी से रांची सहित झारखंड के उत्तरी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकती है। इस वजह से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी। 22 से 24 जनवरी तक उत्तरी, दक्षिणी व मध्य हिस्से में बारिश होगी। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 7.6 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 26 व न्यूनतम 9 डिग्री रहा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!