साधु बने मुस्लिमों को भीड़ ने पीटा
आरोपी बोले- साधु बनकर कमाई हमारा पुश्तैनी धंधा

by Aaditya HridayAaditya Hriday

नवादा। नवादा में साधुओं का भेष बनाकर घुम रहे 6 मुस्लिमों को भीड़ ने शक होने पर पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट भी की गई। ये लोग साधु के भेष में घुम-घुमकर लोगों के घर भीख मांग रहे थे। लोगों ने सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पकड़े गए सभी लोग उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि ये उनका पुश्तैनी धंधा है। इसी से उनका घर चलता है। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के चातर गांव का है। लोगों का कहना है कि ये सभी साधु का भेष बनाकर भीख मांग रहे थे। शक होने पर पूछताछ की गई तो बयान बदलने लगे। इसके बाद इन्हें बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने पिटाई भी की। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। लोगों का कहना है कि ये सभी मुसलमान हैं। किसी गलत मकसद के लिए नवादा आए थे। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और इन पर कार्रवाई करे। इधर, पुलिस ने मंगलवार पर इन सभी पर भ्रम फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस हिरासत में सभी से पूछताछ चल रही है। एसपी अंबरीश राहुल ने कहा है कि 6‎ लोग गेरुआ और अन्य रंग के कपड़े में चातर हॉल्ट के पास उतरे‎ थे। सभी मुस्लिम समुदाय के थे। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया गया। सूचना मिलने पर‎ अकबरपुर थाना की पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए थाने पर ले गई। एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में‎ पता चला है कि ये सभी उत्तरप्रदेश के गोंडा जिला के रहने वाले‎ हैं। ये पारंपरिक रूप से इसी भेष में भीख मांग कर अपना‎ जीवन यापन करते हैं। चातर हॉल्ट पर ये भीख मांगने ही उतरे थे। ग्रामीणों ने सभी पर संदिग्ध‎ व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए‎ अपराधिक गतिविधियों में शामिल होने‎ की भी आशंका जताई है। ग्रामीणों ने‎ बताया कि सोमवार की सुबह ट्रेन से‎ सभी उतरे थे और अलग-अलग दिशा‎ में जाने लगे। संदिग्ध गतिविधि के कारण‎ हम लोगों ने पूछताछ शुरू कि तो कुछ‎ भी ठीक से नहीं बता रहा था। पकड़े गए‎ लोगों के नाम कलीम अहमद, राशिद,‎ नवाब अली, अमजद खान और सुभान‎ अली है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More