पलामू चैंबर ने जिला प्रशासन पर लगाया झूठा केस करने का आरोप, न्याय की मांग
गढ़वा। मेसर्स महाकाल ट्रेडिंग के प्रोपराइटर रितिक कुमार का गेहूं लदा ट्रक जब्त कर प्राथमिकी किए जाने पर जिला प्रशासन के विरोध में आज बाजार बंद किया गया है। पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से न्याय की मांग को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया गया है। बाजार की सभीदुकानें चेंबर के आह्वान पर सुबह से ही बंद हैं। बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। पलामू चेंबर अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर ने बताया कि प्रशासन के द्वारा किसानों से खरीदे गए गेहूं को जन वितरण प्रणाली का बताकर उसे जब्त कर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जो बिलकुल गलत है। प्रशासन को जिससे गेहूं की खरीद की गई है, उसका लिखित बयान दिखाया गया। खरीद-बिक्री का सारा कागजात प्रशासन को दिखाया गया। बावजूद प्रशासन के द्वारा उसे जन वितरण प्रणाली का बताकर प्राथमिकी दर्ज किया जाना गलत है। यदि जन वितरण प्रणाली का गेहूं है तो वह किस डीलर से खरीदा गया है। क्या उस डीलर पर कार्रवाई हुई। प्रशासन के द्वारा यह हम व्यवसायियों को बताया जाए। यदि डीलर के द्वारा गेहूं बेचा गया है तो उस डीलर पर क्या कार्रवाई हुई और वह डीलर कौन है जो राशन की कालाबाजारी किया है। इसकी जानकारी प्रशासन को हम सभी को देना चाहिए। अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर व सचिव गोपाल प्रसाद जायसवाल ने कहा कि प्रशासन को हम व्यवसायियों को यह बताना चाहिए कि हम किसानों से गेहूं-चावल आदि अनाज की खरीद-बिक्री करें या नहीं। किस चीज की खरीद करें और किस चीज की नहीं करें। यदि किसानों से खरीद करना गलत है तो प्रशासन को बताना चाहिए कि गेहूं की खरीद नहीं करना है। आखिर हम व्यवसायी कैसे व्यवसाय करें, जिला प्रशासन को हमें मार्गदर्शन करना चाहिए।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!