मोरहाबादी में दुकान के लिए समतल करने आए निगम के जेसीबी को रोका गया

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रांची। आज मोरहाबादी के दो चयनित जगह पर नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ पहुंची। टीम दुकानदारों के लिए जमीन समतल करने पहुंची थी। इसी बीच वहां झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने नगर निगम टीम को डांटते हुए काम करने से रोक दिया। जिसके बाद रांची नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ वापस लौट गयी। मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी अपने कार्यालय से बाहर निकले और गनर को बुलाकर निगमकर्मियों को गोली मारने की धमकी दी। साथ ही बताया कि इतना सुनते ही वहां काम कर रहे निगम के सभी लोग जेसीबी के साथ लौट गये। नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों का आंदोलन दुकान के लिए वैकल्पिक स्थल देने पर सहमति जताने के बाद समाप्त कराया था। जिसके बाद गुरुवार को दुकानों के लिए दो स्थलों के चुनाव पर नगर निगम और दुकानदार सहमत हुए। एक स्थल के चुनाव पर अभी भी असहमति बनी हुई थी। आज काम शुरू होते ही उसे रोक दिया गया। जिसके दुकानदार फिर से आंदोलन करने को तैयार हैं। सभी दुकानदार झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सामने जमे हुए हैं। दुकानदारों ने बताया कि हमने नगर आयुक्त को सूचना दे दी है। अगर उन्होंने कुछ नहीं किया, तो हम आंदोलन करने को बेबस हैं। मोरहाबादी दुकानदार संघ अध्यक्ष रोशन कुमार ने कहा कि रांची नगर निगम के द्वारा जो जगह अलॉट किया गया था। उन दोनों जगहों पर जेसीबी चलाने पर समस्या हो रहा है। यहां एक तरफ साईं अथॉरिटी जो है, वह काम नहीं करने दे रही है। तो दूसरी तरफ झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के लोग काम नहीं करने दे रहे हैं। तो ऐसे में हम दुकानदार साथी कहां जाएंगे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More