ठाणे | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरी लोहे की छड़ 26 वर्षीय युवक की पीठ में घुस गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद छड़ को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी, पुलिस ने बताया कि युवक रविवार शाम को बदलापुर कस्बे में एक इमारत में सीसीटीवी लगा रहा था, तभी यह घटना हुई। बदलापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लोहे की छड़ उसकी पीठ में घुसी और उसका अगला हिस्सा सामने से बाहर आया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!