पीड़ित पारा शिक्षिका को गवर्नर ने गांव से रांची बुलवाया, आज सुनें फरियाद

राजभवन में गूंजी गांडीव की टंकार

महामहिम ने लिया संज्ञान

WhatsApp Image 2022 12 06 at 2.47.23 PM

रांची। गांव के दबंग द्वारा नाबालिग बेटी का अपहरण करने के बाद पिछले नौ महीने से दर-दर की ठोकर खाती बड़कागांव की पारा शिक्षिका गीता की फरियाद आज राजभवन में महामहिम रमेश बैस सुनेंगे। गांडीव में खबर छपने के बाद महामहिम ने इसपर संज्ञान लेते हुए तत्काल हजारीबाग एसपी को निर्देश दिया कि पीड़ित मां-बाप को राजभवन भेजें। महामहिम के निर्देश पर आज सुबह हजारीबाग प्रशासन पीड़िता के गांव जाकर गीता व उनके पति लालदेव को लेकर रांची राजभवन पहुंची।

हाई कोर्ट में झूठे कागजात से बेल लेने का लगाया आरोप

WhatsApp Image 2022 12 06 at 2.47.26 PM

नाबालिग लड़की के पिता लालदेव ने आज गांडीव से बात करते हुए आरोप लगाया कि गांव का दबंग बासुदेव यादव अपने बेटे करण यादव को हाई कोर्ट से बेल दिलाने के लिए हाई कोर्ट में झूठे कागजात प्रस्तुत कर कोर्ट को गुमराह किया है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2022 को जब बड़कागांव थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, तो उससे आठ दिन पूर्व 15 मार्च 2022 को नाबालिग लड़की का बयान धारा 164 के तहत कैसे दर्ज करने की जानकारी हाई कोर्ट को भेजी गयी। उन्होंने प्रशासन पर दबंग के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया। लालदेव ने बताया कि उनकी बेटी ने 29 मार्च 2022 को धारा 164 के तहत दिये बयान में करण यादव पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था, जिसकी जगह दूसरा बयान हाई कोर्ट को भेजा गया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More