
हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित L&T के प्लांट पर गोलीबारी हुई है। यह घटना केरेडारी थाना क्षेत्र के टुंडा स्थित कन्वेयर बेल्ट निर्माण के लिए L&T द्वारा स्थापित बैचिंग प्लांट में हुई है। जहां बुधवार मध्य रात्रि अज्ञात अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई है। अब तक की जानकारी के अनुसार करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गई हैं।गोलीबारी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
JSPC का पोस्टर भी चिपकाया गया:
गोलीबारी के बाद अपराधियों के द्वारा JSPC का पोस्टर भी चिपकाया गया। जिस वक्त यह घटना हुई, बैचिंग प्लांट के अंदर एक सुरक्षा गार्ड मौजूद था। गोलियों की आवाज सुनकर वह भाग गया। जिसके बाद अपराधी प्लांट के अंदर चले गए।उन्होंने प्लांट के अंदर JCB सहित कई और मशीनों पर फायरिंग की गई। गौरतलब है कि एक महीने पहले भी चट्टीबारियातु क्षेत्र में भी इस संगठन के नाम से कंपनियों के खिलाफ कई पोस्टर चिपकाए गए थे।
मामले की जा रही है जांच
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की देर रात गोलीबारी हुई है। गोलीबारी के पीछे अपराधियों का हाथ है या उग्रवादियों की इसकी जांच चल रही है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!