Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित माली टोला में शुक्रवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि सभी सामान जलकर राख हो गए. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझा रही है. फिलहाल यह आकलन नहीं किया गया है कि इस आगलगी की वजह से कितने का नुकसान हुआ है. हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम किया है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!