चाईबासा। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन का पेंटो डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के पास टूट गया। जिसके कारण इंजन की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 11:45 बजे की है। आनन-फानन में मरम्मत का काम शुरू किया गया। जिसके बाद दोपहर 12:30 बजे ट्रेन को बड़बिल के लिए रवाना किया गया। पेंटो टूटने के कारण करीब 45 मिनट तक हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस डांगुवापोसी स्टेशन पर रुकी रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!