सभी जिलों के तापमान में आ रही है गिरावट, रांची का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री पहुंचा
रांची। झारखंड में ठंड की रफ्तार बढ़ गयी है, उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह शाम की कनकनी बढ़ी है। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदला है। राज्य में लगातार ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है, पारा गिर रहा है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। राजधानी रांची में भी ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लगभग सभी जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। सिमडेगा जिले का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि डालटेनगंज का न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कई जिलों में शीत-लहर की स्थिति बनी हुई है। इन गिरते तापमान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झारखंड में ठंड अभी और बढ़ने की संभावना है।
अगले 4-5 दिन ऐसा ही बना रहेगा तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान साफ और मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज किया गया।
सबसे कम तापमान बोकारो का रहा
रांची का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री, जमशेदपुर का 13.4, बोकारो का 8.1, चाईबासा का 12.0, गिरिडीह का 13.1, देवघर का 13.4, गुमला का 10.9 और सिमडेगा का 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई जगहों पर सुबह कोहरा नजर आने लगा है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!