27 से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, सरकार पेश करेगी चौथी बजट

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रांची। 27 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। यह सत्र 27 फरवरी से 24 मार्च तक चलेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 1 मार्च से 5 मार्च के बीच हेमंत सरकार अपना चौथा बजट पेश किया जायेगा। बजट सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्रालय ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 8 फरवरी को होने वाले कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र आहूत करने को लेकर प्रस्ताव रखा जायेगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने एक फरवरी को बजट पेश कर दिया है। संभावना जतायी जा रही है कि राज्य का बजट भी 2024 के चुनाव के मद्देनजर बजट ही होगा। इस बजट में ग्रामीण और गरीबों को विशेष फोकस किये जाने की उम्मीद है। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के अनुदान मांगो को तैयार कर लिया गया है।अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके पूर्व हेमंत सरकार ने बजट को लेकर चर्चा और परिचर्चा का भी आयोजन करेगी। सरकार ने दावा किया है कि बजट झारखंड के गांव गरीब और किसानों को देखते हुए पेश किया जाये।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More