साहिबगंज। झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र उधवा दियारा के पश्चिमी प्राणपुर फेरी घाट पर नाव गंगा में डूबते-डूबते बच गयी। नाविक की सूझबूझ से नाव पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ राहुल देव व सीओ विक्रम महली, सीआई राजेंद्र राय बचावकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंच कर उन्होंने घाट प्रबंधक को कड़ी फटकार लगायी। क्योकि कोरोना नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के पंचनंदपुर घाट से पश्चिम प्राणपुर फेरी के लिए नाव निकली थी। प्राणपुर फेरी घाट पहुंचने से पहले ही नाव में छेद हो जाने से नाव पर पानी भरने लगा। इससे नाव डूबने की स्थिति में आ गयी थी। परंतु नाविक की सूझबूझ से नाव को चुआर(टापू) पर लगा दिया गया। तथा इसकी जानकारी घाट प्रबंधक को दी गई। प्राणपुर घाट से तीन अन्य नाव मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित प्राणपुर तक लाई। सभी यात्री को बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ राहुल देव व सीओ विक्रम महली, सीआई राजेंद्र राय बचावकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंच कर घाट प्रबंधक को कड़ी फटकार लगायी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!