डकरा। ( Ranchi Weather )मौसम का बदलता तेवर से लोग परेशान हो गये हैं। सुबह कोहरा का आलम और 11 बजे के बाद धूप का खिलना,लेकिन ठंडी हवा अब लोगों को चुभनी लगी है। गुरुवार का सुबह चारों ओर कोहरा छाया हुआ था। हल्की हवा में कोहरा तैर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि आकाश का बादल जमीं पर आ गया है। सुबह मोर्निंग वॉकरों के लिए यह कोहरा परेशानी का सबब बन गया है। बुढ़े बुजुर्ग चाहे जितने भी गर्म कपड़े पहन लें, लेकिन सर्द हवा उन्हें अंदर से हिला रही है। कांके में पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि मैक्लुस्किीगंज में पारा 1.5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम का यही हाल रहा, तो एक डिग्री से नीचे चला जायेगा। बादल और कोहरा छंटते ही हांड कंपानेवाला ठंड की अहसास हो रहा है।
खलारी कोयलांचल और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवा चलने के कारण ठिठुरन बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी। इलाके में गुरुवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। क्षेत्र मैक्लुस्कीगंज में गुरुवार की सुबह पांच बजे 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गोर्डन रेस्ट हाउस में लगे तापमान मापक यंत्र में यह तापमान रिकॉड किया गया। तापमान मापक नेल्सन पॉल गोर्डन बॉबी ने बताया कि सुबह खेत खलिहान के घास फूस में ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गया था। अचानक ठंड बढ़ जाने से रोज कमाने खाने वाले तिहाड़ी मजदूर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पूरे दिन आसमान में धूप खिली रही, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। (Ranchi Weather)
रांची में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूरे दिन रांची का पारा 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और हवा की गति 10 किलोमीटर रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.32 बजे होगा, सूर्यास्त शाम 05:19 बजे होगा। अगले 6 दिनों के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, रांची में बृहस्पतिवार को 21 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 21 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 22 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 24 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान। हवा में हल्की नमी रहेगी और हवा की रफ्तार धीमी रह सकती है। (Ranchi Weather)
यह भी पढ़े… रांची के होटल में मिला युवक का शव, प्रेमिका के साथ ठहरा था
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!