10वीं बटालियन के जवान संदीप कुमार ने बैरक की छत से कूद कर ली आत्महत्या
धनबाद। सदर थाना क्षेत्र में आरपीएसएफ 10वीं बटालियन के जवान संदीप कुमार ने अपने ही बैरक की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। संदीप कुमार हिल कॉलोनी में स्थित आरपीएसएफ 10वीं बटालियन में थे, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। अन्य जवानों ने घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। आरपीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट अभय कुमार सिंह के मुताबिक देर रात को संदीप कुमार अपने परिवार के साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। जिसके बाद ही उसने इस तरह का कदम उठाया। बताया जा रहा है कि परिवार में किसी तरह की समस्या की वजह से वह डिप्रेशन में आ गया और इस तरह का कदम उठा लिया। आज सुबह करीब 4 बजे ग्राउंड पर एक जवान की नजर पड़ी। जिसके बाद सभी को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद फौरन उन्हें रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें वापस आरपीएसएफ 10वीं बटालियन बैरक लाया जाएगा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!