टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन ने वानखेड़े में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

by TejaswitaTejaswita Mani
T20 World Cup 2026: संजू सैमसन का शानदार 'शो', वानखेड़े में चकनाचूर किया हिटमैन का रिकॉर्ड | T20 World Cup 2026 sanju Samson break Rohit Sharma record

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख क्रिकेटर संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया है। अब वह टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में भारत की ओर से सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में 15 छक्के लगाए थे। लेकिन इस बार सैमсон ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 16 छक्के लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

संजू सैमसन का नया कीर्तिमान

सेमीफाइनल मुकाबले में सैमसन ने जैसे ही अपना सातवां छक्का लगाया, उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल कर ली। इस छक्के के साथ वह अब टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्हें 16 छक्कों के साथ पहले स्थान पर पहुंच कर रोहित शर्मा का पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का गौरव प्राप्त हुआ।

संजू सैमसन- 16 छक्के (2026)
रोहित शर्मा– 15 छक्के (2024)
शिवम दुबे- 15 छक्के (2026)
ईशान किशन- 14 छक्के (2026)
हार्दिक पांड्या- 14 छक्के (2026)

सैमसन का बेहतरीन प्रदर्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला जारी है। इस मैच में सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए केवल 42 गेंदों में 89 रन बनाएं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 211.90 रहा। अपनी तेज पारी में, उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए, जिससे भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद मिली। उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूती प्रदान की और दर्शकों को बेहतरीन शॉट्स का आनंद दिया।

भारत का ऐतिहासिक स्कोर

भारत का 253 रन का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पास था, जिसने 2012 के टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205 रन बनाए थे। अब भारत ने नॉकआउट मैचों में 250 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रच दिया है। सिर्फ भारत और वेस्टइंडीज ही ऐसे देश हैं जो विश्व कप के नॉकआउट मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More