टी20 विश्व कप 2026: पाकिस्तानी मूल के सफयान शरीफ से स्कॉटलैंड को खतरा

T20 World Cup 2026: कौन हैं पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर सफयान शरीफ? जिनकी वजह से स्कॉटलैंड मुसीबत में फंसी | T20 World Cup 2026 Who is Safyaan Sharif Scotland cricketer of Pakistani origin

स्कॉटलैंड ने T20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित की टीम, सफयान शरीफ की स्थिति अनिश्चित

नई दिल्ली: स्कॉटलैंड ने अगले महीने होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज सफयान शरीफ के भारतीय वीजा की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि ICC और मेजबान देश के सहयोग से यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी, जिससे किसी भी प्रकार की देरी न हो।

सफयान शरीफ को स्कॉटलैंड के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक माना जाता है। सीमित ओवर क्रिकेट में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। बड़े टूर्नामेंट में उनके अनुभव ने स्कॉटलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान की है, इसी कारण टीम ने वीजा की समस्या के बावजूद उन्हें स्क्वाड में रखा है।

टीम की तैयारी पर असर

क्रिकेट स्कॉटलैंड के अधिकारियों के अनुसार, T20 वर्ल्ड कप की तारीख नजदीक आ रही है और यदि वीजा में कोई देरी होती है, तो टीम की तैयारी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर सफयान शरीफ का टीम में होना स्कॉटलैंड की गेंदबाजी के लिए बेहद आवश्यक माना जा रहा है।

विवरण के अनुसार, ICC ने मेजबान देश के अधिकारियों से संपर्क कर भरोसा दिलाया है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। इसी आश्वासन के आधार पर स्कॉटलैंड ने सफयान शरीफ को वर्ल्ड कप की टीम में बनाए रखने का निर्णय लिया है।

सफयान शरीफ: एक परिचय

सफयान शरीफ पाकिस्तानी मूल के स्कॉटिश क्रिकेटर हैं। उनका जन्म इंग्लैंड के हडर्सफील्ड (यॉर्कशायर) में हुआ था। उनके पिता पाकिस्तानी और मां ब्रिटिश-पाकिस्तानी हैं। मात्र सात साल की उम्र में वे स्कॉटलैंड चले गए, जहाँ से उनके क्रिकेट की शुरुआत हुई। 34 वर्षीय शरीफ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज हैं।

स्कॉटलैंड के लिए 90 वनडे मैचों का अनुभव

अब तक, सफयान शरीफ ने स्कॉटलैंड के लिए 90 वनडे मैच खेलें हैं, जिनमें उन्होंने 113 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। T20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 75 मैचों में 85 विकेट प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, वनडे में उनके नाम 609 और T20I में 191 रन दर्ज हैं।

वनडे में शानदार डेब्यू

2011 में नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे में 4 विकेट लेकर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 2014 और 2018 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में उनका प्रदर्शन भी प्रशंसनीय रहा। 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल लिया और मैन ऑफ द मैच बने।

स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में जगह मिलना

बांग्लादेश के अंतिम समय में टूर्नामेंट से हटने पर स्कॉटलैंड को T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का अवसर मिला। क्वालिफाई न कर पाने वाली टीमों में सबसे ऊँची रैंकिंग के कारण स्कॉटलैंड को यह मौका मिला। टीम इस सप्ताह भारत के लिए रवाना होने वाली है, और उम्मीद की जा रही है कि सफयान शरीफ भी समय पर टीम से जुड़ जाएंगे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More