झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2016 में टी-शर्ट और टॉफी वितरण घोटाला

Published: Updated:

विधानसभा की समिति ने की उच्चस्तरीय जांच की अनुशंसा
अब सरकार तय करेगी कौन सी एजेंसी करेगी मामले की जांच

रांची। वर्ष 2016 के झारखंड स्थापना दिवस समारोह में टी-शर्ट और टॉफी बांटा गया था। इस टी-शर्ट और टॉफी वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार की ओर से किए गए टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी। कई नेताओं और राजनीतिक दलों द्वारा टेंडर और वितरण में हुई अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी। अब विधानसभा की समिति ने उच्चस्तरीय जांच की अनुशंसा की है। जांच कर रही विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने पाया है कि इसमें गड़बड़ी हुई है। जिस कारण मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। मार्च में हुए बजट सत्र में विधायक सरयू राय ने मामले को उठाया था। उसके बाद शीतकालीन सत्र में आदेश सकुर्लेट हुआ। अब यह अनुशंसा सरकार को भेजी गई है। विधायक सरयू राय ने कहा कि समिति की अनुशंसा पर सरकार को फैसला लेना है कि वो किस एजेंसी से इसकी जांच कराएगी।

कई जिलों का दौरा कर समिति ने जुटाए हैं साक्ष्य
अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक के नेतृत्व में मामले की जांच की है। रामचंद्र चंद्रवंशी समिति के सभापति हैं। जबकि भाजपा विधायक नीरा यादव, मनीष जायसवाल और जेएमएम विधायक मथुरा महतो और समीर मोहंती इसके सदस्य हैं। समिति ने इस मामले में राज्य के कई जिलों का दौरा कर साक्ष्य जुटाया है। बैठक कर अधिकारियों से भी जानकारी ली है।

टी-शर्ट और टॉफी खरीदा जमशेदपुर से खरीदा गया था
वर्ष 2016 में राज्य स्थापना दिवस की सुबह प्रभात फेरी में शामिल होने वाले बच्चों को देने के लिए एक प्रिंटेड टी-शर्ट और टॉफी का एक पैकेट बिना निविदा निकाले मनोनयन के आधार पर खरीदा गया था। टॉफी की खरीद सिदगोडा, जमशेदपुर के लल्ला इंटरप्राईजेज से और टी- शर्ट की खरीद कदमा, जमशेदपुर के प्रकाश शर्मा के माध्यम से कुडु फैब्रिक्स, लुधियाना से दिखाई गई थी।

बिना टॉफी खरीदे लल्ला इंटरप्राइजेज को दिया 35 लाख का चेक
मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2016-17 में लल्ला इंटरप्राईजेज ने न तो एक भी टॉफी खरीदी और न ही बेची। लेकिन सरकार से 35 लाख रुपए का चेक ले लिया। इतना ही नहीं इस पर वैट का करीब चार लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। सरयू राय ने आरोप लगाया था कि लुधियाना के कुडु फैब्रिक्स के स्थानीय एजेंट प्रकाश शर्मा के माध्यम से पांच करोड़ रुपए की टी-शर्ट की खऱीद लुधियाना के कुडु फैब्रिक्स से दिखाई गई है। लेकिन झारखंड सरकार के वाणिज्य-कर विभाग ने इसके लिए रोड परमिट नहीं दिया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More