नालंदा के चिकसौरा थाना में पदस्थापित 52 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर नित्यानंद मंडल की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक भागलपुर जिले के खुटहा गांव निवासी थे और पिछले दो साल से चिकसौरा थाना में तैनात थे। थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने बताया कि नित्यानंद मंडल बुधवार रात ड्यूटी के बाद अपने बैरक में सोने गए थे। सुबह सहकर्मियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तुरंत उनके परिजनों को दी गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि नित्यानंद मंडल लंबे समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। इसके अलावा, कुछ समय पहले उन्हें पैरालाइसिस का अटैक भी आया था। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि शुगर बढ़ने के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस लाइन में उन्हें सलामी दी जाएगी, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भागलपुर स्थित पैतृक गांव भेजा जाएगा।
ये भी पढ़े : बेटी को कुंभ नहीं ले गया परिवार तो पंखे से लटककर दे दी जान
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!