रांची के कांके रोड स्थित ईश्वरी एंक्लेव में लाखों की चोरी हुई है। गोंदा थाने में इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कहा जा रहा है कि चोर ने 30 लाख के गहने और 8.30 लाख कैश चुराए हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यह चोरी तब हुई जब घर पर कोई नहीं था। हैरानी की बात यह है कि चोर गिरोह पूरे ठाट बाट में कार से चोरी करने पहुंचा था। वह सूट बूट पहने हुए था। चोर गिरोह के सदस्यों ने पहले घर का ताला तोड़ा। फिर चोरी की। इसके बाद कार में सवार होकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसकी वजह से यह पता चल पाया कि अब सूट बूट में भी चोर गिरोह चोरी करने निकल रहा है।
चोरी की यह घटना कांट्रेक्टर जसवंत सिंह के घर में हुई। सीसीटीवी में कैद फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर सूट बूट पहनकर कार से चोरी करने आए थे। कांट्रेक्टर की पत्नी घर में ताला लगाकर गई हुई थी। उस दौरान घर में कोई नहीं था। इसी दौरान चोरों ने चोरी की है। चोरी के बाद वह सफेद कार पर सवार होकर फरार हो गये। कांट्रेक्टर की पत्नी जब घर वापस आई। तब उसने मेन गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर पता चला कि चोरी हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही गोंदा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़े… बोकारो में मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा रहा था पुरुष, फिर जो हुआ …
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!