सौतेली मां ने दो बेटों को खिलाया जहर एक की मौत, महिला गिरफ्तार

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के रोहनटांड गांव में सौतेली मां ने दो बच्चों को जहर मिला हुआ भोजन खिलाकर जान मारने की कोशिश की। जिसमें एक बेटे अनिल सौरेन की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज अब भी चल रहा है। घटना के बाद मृतक के दादा लाजर सोरेन ने तिसरी थाना पुलिस को सौतेली बहु के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मां सुनीता हेम्ब्रोम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी सुनीता से पूछताछ कर रही है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अुनसार रोहनटांड गांव निवासी सुनील सोरेन बंगलौर में काम करता है। जबकि घर में उसकी दूसरी पत्नी सुनीता हेम्ब्रम अपने ससुर और दो सौतेले बेटे के साथ रहती हैै। गुरुवार को आरोपी सुनीता अपने दोनों बेटों शंकर सोरेन और अनिल सोरेन को जहर मिलाकर अपने हाथों से भोजन खिलाकर अपने मायके गांवा थाना क्षेत्र के गौरिचू चली गई। इस दौरान दादा लाजर ने देखा कि उनके दोनों पोते के मुंह से झाग निकल रहा है। दोनों को उठाने पर पता चला कि अनिल की मौत हो गई। जबकि शंकर बेहोश पड़ा है। इसके बाद दादा ने लाजर सोरेन शंकर को तिसरी के स्वास्थ केन्द्र इलाज कराने ले गए। जहां उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More