मांडर, मैक्लुस्कीगंज और एससी एसटी थाना थाना प्रभारियों का तबादला
रांची। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने राजधानी में तैनात कई थानेदारों को इधर से उधर किया है। एसएसपी ने बारियातु, जगन्नाथपुर, गोंदा, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी, बुंडू, मांडर, मैक्लुस्कीगंज और एससी एसटी थाना प्रभारियों का तबादला किया है। हिदपीढ़ी थाना में पदस्थापित ज्ञानरंजन को बरियातु का थानेदार बनाया गया है। जबकि बरियातु थानेदार सपन महथा को पुलिस केंद्र भेजा गया है। वहीं रिम्स सुरक्षा विभाग में तैनात रवि ठाकुर को गोंदा थाना प्रभारी बनाया गया है। डेली मार्केट थानेदार अरविंद कुमार सिंह अब जगन्नाथपुर थाना प्रभारी होंगे। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर को डेली मार्केट का थानेदार बनाया गया है। एससीएसटी थानेदार राधिका रमन मिंज को पुलिस केंद्र पुलिस भेज दिया गया है। पुलिस केंद्र में तैनात विनय कुमार सिंह को हिंदपीढ़ी का नया थानेदार बनाया गया है। बुंडू थाना प्रभारी रमेश कुमार को अंचल निरीक्षक सोनाहातू बनाया गया है। जबकि पुलिस केद्र में तैनात राय सौमित्र पंकज भूषण को बुंडू थाना प्रभारी बनाया गया है। गोंदा यातायात थाना प्रभारी असित कुमार मोदी को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। उनके स्थान पर नीरज को यातायात थाना प्रभारी गोंदा बनाया गया है। पुलिस केंद्र में तैनात नवल किशोर प्रसाद को अंचल निरीक्षक बेड़ो बनाया गया है। पुलिस केद्र में तैनात पंकज कच्छप को एससी एसटी थाना नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं मांडर थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह को मैक्लुस्कीगंज का थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि पुलिस केद्र में तैनात विनय कुमार यादव को मांडर का थाना प्रभारी बनाया गया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!