सतगुरु गुरुनानक देव जी के आज 553वां प्रकाश पर्व पर कई कार्यक्रम आयोजित
रांची। सतगुरु गुरुनानक देव जी का आज 553वां प्रकाश पर्व है। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुनानक स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे वहां निर्मित पंडाल में विशेष दीवान सजाया गया। जिसके बाद गुरू का शबत कीर्तन शुरू हुआ। इस दौरान गुरू नानक देव जी का बखान सुनाया गया। पंडाल में महिला और पुरुष साध संगतों के बैठने और मथा टेकने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी। कीर्तनी जत्था अमरजीत सिंह व बलविंदर सिंह रंगीला कीर्तन गायन किया। सरबजीत सिंह धुंधा ने कथा किये। इस दौरान बाबा का अटूट लंगर चला, जिसमें हजारों संगतों सहित दूसरे समुदाय के लोगों ने भी लंगर छका। मुख्य पंडाल के समीप सेवा शिविर में चाय, कॉफी आदि की व्यवस्था की गयी थी। परिसर में रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें कई युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आज शाम मेन रोड गुरुद्वारा में रात आठ से एक बजे तक दीवान सजाया जायेगा। आनंद साहेब का पाठ और शुकराने की अरदास के साथ प्रकाश पर्व का समापन होगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!