रांची। नए वोटरों का नाम जोड़ने व सुधार के लिए बूथों पर आज विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला भर के सभी बूथों में बीएलओ मौजूदगी में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या सुधार के लिए प्रपत्र जमा किया गया। नए वोटरों का नाम जोड़ने के लिए 1 जनवरी 2022 को आहर्ता तिथि मानकर वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम एक नवंबर शुरू है। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। आज विशेष रुप से दिव्यांगजनों के लिए कैंप लगाया गया। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, सुधार व अन्य कार्य के लिए विशेष कैंप में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बूथ पर बीएलओ उपस्थित रहे। इस दौरान सामान्य लोग भी जाकर अपना आवेदन बीएलओ को जमा किये। वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने के लिए आॅनलाइन भी आवेदन लिये जा रहे है। योग्य नागरिक हैं या 1 जनवरी 2022 या उसके पूर्व 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के होंगे। तो वे अपना नाम जोड़ने के लिए आॅनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!