रांची। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे को यू-ट्यूब चैनल्स से काफी चिढ़ है। खासकर न्यूज कंटेंट वाले उन यू-ट्यूब चैनल्स से वे काफी परेशान हैं, जो केंद्र सरकार और भाजपा के सांसदों-विधायकों को अपनी खबरों के जरिये आइना दिखाते रहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने केंद्र सरकार से यू-ट्यूब चैनल के लिए जल्द से जल्द कानून बनाने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने एक ट्विट भी किया और कहा कि कुकुरमुत्ते की तरह बिना किसी कानूनी प्रावधान के ब्लॉक से लेकर राजधानी तक उग आए यू-ट्यूब चैनल के लिए जल्द ही कानून बनाने के लिए लोकसभा में केंद्रीय मंत्री ने मेरे प्रश्न पर आश्वासन दिया है, केवल जानकारी के लिए बता रहा हूं।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!