57 वैगन वाले मालगाड़ी बड़ी दुर्घटना होने से बची, कोडरमा होकर यूपी जा रही थी ट्रेन
रेलवे ने लिया एक घंटे का पावर ब्लॉक, डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित
कोडरमा। नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर कोडरमा से गया की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में आज सुबह धुआं निकलने लगा। इस कारण अफरा-तफरी मच गई। रेलवे के कर्मचारी ने सुबह 3 बजे वैगन से धुआं उठते देखा। इसके बाद आॅन ड्यूटी स्टेशन प्रबंधन शंभू शंकर को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मामले की सूचना अग्निशमन दल को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह 8 बजे तक मशक्कत के बाद 10 वैगन के अंदर सुलग रही आग पर काबू पा लिया गया। वहीं दूसरे वैगन की आग को बुझाने का प्रयास चल रहा था। घटना के बाद रेलवे की ओर से पावर ब्लॉक लिया गया। कोडरमा रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि ट्रेन गिरिडीह लाइन से कोडरमा होते हुए गया के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रही थी । वैगन से धुआं उठते हुए देखकर ट्रेन को रोक दिया गया। आग को नियंत्रित किया गया। इस कारण डाउन लाइन में 1 घंटे तक पावर ब्लॉक लिया गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि घटना के कारण डाउन लाइन में होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। सुबह करीब नौ बजे ट्रेन को दूसरी लाइन पर ले जाया गया। अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि यदि ट्रेन यहां से आगे रवाना गई हो जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। रेलवे के कर्मचारियों ने बताया कि ट्रेन में 57 वैगन लगे थे। इसमें से 13 वैगन में धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। 10 वैगन में सुलग रही आग को सुबह 8 बजे तक बुझा दिया गया। शेष वैगन में आग बुझाने का प्रयास जारी था।
डाउन लाइन में कई ट्रेनें प्रभावित
कोडरमा स्टेशन प्रबंधक एमके महाराज ने बताया कि एसटीपीसी ट्रेन गिरीडीह लाइन से कोडरमा होते हुए गया के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रही थी। धुआं के कारण डाउन लाइन में 1 घंटे तक पावर ब्लॉक लिया गया। इस वजह से डाउन लाइन में कई ट्रेनें प्रभावित हुई। वही 9:00 बजे उक्त ट्रेन को डीडी लाइन ले जाया गया, ताकि अन्य बोगियों में धुआं जो निकल रही है, उसे बुझाया जा सके।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!