डायन के शक में कटार से भाभी की गर्दन काटी

Published: Updated:

कुमारडुंगी (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड में आए दिन डायन बताकर महिलाओं की निर्ममता से हत्या करने के वारदात बढ़ गए हैं। अब कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के रालीबेड़ा गांव में एक वृद्ध महिला की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला की हत्या डायन बताकर की गई है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने डायन के शक में हत्या की पुष्टि नहीं की है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की शाम करीब तीन बजे की बताई जा रही है। रालीबेड़ा गांव के ही दशरथ पुरती उर्फ गड़ामाली अपने साथ कटार लेकर गांव में अपने भाभी सोमवारी पुरती और भाई कार्जी पुरती को खोज रहा था।

वह ढूंढ़ते हुए उनके घर गया लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। उसे पता चला कि उसकी भाभी गांव की ओर गई है। उसके बाद गुस्से में आए दशरथ पुरती सोमवारी को खोजते हुए गांव पहुंचा।

देवर दशरथ ने भाभी को देखते ही कटार से हमला कर दिया। उसने कटार से भाभी के गले पर वार कर दिया। दो बार उसने गले पर वार किया। जिससे सोमवारी का आधा गला कटकर जमीन पर गिर गया और सोमवारी ने तड़प-तड़पकर मौके पर दम तोड़ दिया।

आरोपी की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई। वह अपने भाई को ढूंढने लगा। उसका भाई घर पर ही था। उसने भाई को भी कटार से काटने का प्रयास किया पर भाई ने भी हथियार निकाल लिया, जिससे वो डरकर भाग गया।

दशरथ ने दोबारा भाई कारजी पूर्ति को मारने के लिए दोबारा गया पर वह सफल नहीं हो पाया। इसी बीच पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई। सूचना पर कुमारडुंगी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल में रात को पहुंची। वहां शव को कब्जे में लेकर हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक कुमारडुंगी थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया था।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More