लॉटरी के माध्यम से दी जा रही है दुकानें, कुल 382 दुकानों का होना है आवंटन
- 86 करोड़ की लागत से बनाया गया है, 688 वेंडरों ने जमा किया था आवेदन
रांची। रांची नगर निगम द्वारा नागा बाबा खटाल स्थित नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट में दुकानों का आवंटन किया गया। दुकान के लिए आवेदन करने वाले दुकानदारों का इंतजार आज खत्म हुआ। हालांकि दुकान आवंटन की प्रक्रिया के दौरान दुकानदारों में खुशी और गम दोनों तरह के माहौल देखने को मिले। दुकान आवंटन के लिए जिनका नाम पुकारा जाता था वह खुशी का इजहार करते थे। जबकि इंतजार में खड़े दुकानदारों के चेहरो में मायूसी दिखती थी। नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट में जिन दुकानदारों को दुकान मिली है उनमें खुशी की लहर देखी गयी वहीं जिनको दुकान आवंटित नहीं हो पाया वो दुखी दिखें। नागा बाबा खटाल, कचहरी रोड तथा न्यू मार्केट चौक के आसपास फुटपाथ में दुकान लगाने वालों के लिए यहॉ दुकान देने की योजना थी। इसके लिए कुल 688 वेंडरों ने आवेदन जमा किया था। जबकि मार्केट में 382 दुकानें बनाई गई है। वेंडरों के बीच दुकान आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की जा रही है। आज 144 वेंडरों के नाम से दुकानों का आवंटन हुआ। महापौर आशा लकड़ा ने आवेदकों के बीच दुकान आवंटन किया। 382 दुकानों के निर्माण में रांची नगर निगम ने वेजिटेबल मार्केट 10 करोड़ 86 लाख की कुल लागत से बनाया है। इस मार्केट का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा लगभग ढाई महीने पहले ही किया गया था।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!