28 से 30 जनवरी तक दो पालियों में होगी सातवीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा

by Aaditya HridayAaditya Hriday

जेपीएससी ने घोषित किया कार्यक्रम, सभी 6 पत्रों की देनी होगी परीक्षा
अभ्‍यर्थी आज से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

रांची। कोरोना के कारण झारखंड की सातवीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी असमंजस की स्थिति थी। अभ्यर्थियों को को ऐसा लगने लगा था कि कोरोना के कारण अब ये परीक्षा कब होगी इसे लेकर अभ्यर्थियों में चिंता थी, लेकिन अब झारखंड लोक सेवा आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के तारीख की घोषणा कर दी है। 28 से 30 जनवरी तक सातवीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा रांची के विभिन्न केंद्रों पर होगी।
दो-दो पाली में होगी परीक्षा
इस बार कुल 6 पत्रों की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। बल्कि अभ्यर्थियों को इसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। अभ्‍यर्थी आज 18 जनवरी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी इस परीक्षा में होंगे शामिल
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 4293 अभ्यर्थी सफल हुए था। हालांकि बाद में भी 49 अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया गया था। ये परीक्षा अलग-अलग सेवनाओं में कुल 252 पदों पर नियुक्ति के लिए चार वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के लिए एक साथ हो रही है।

अभ्यर्थियों का सभी परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य

आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों को सभी पत्रों की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। अगर कोई भी अभ्यर्थी सभी पत्रों की परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो ऐसे अभ्यर्थियों को मेघा सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि सभी अभ्यर्थी को परीक्षा के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More