‘दुआओं में याद रखना’ कहकर नेता ने खुद को मारी गोली, क्या है मामला…

by Aaditya HridayAaditya Hriday
दुआओं में याद रखना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां समाजवादी पार्टी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे लखनऊ के मौलवीगंज में हुई। मृतक की पहचान समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित थे। मिली जानकारी के अनुसार, आत्मनहत्यान करने से पहले सपा नेता ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डाला था। इसमें लिखा था, ‘दुआओं में याद रखना।’ 

कैंसर से पीड़ित थे

बताया जा रहा है कि मृत सपा नेता कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। शायद इसी से दुखी होकर उन्होंओने आत्माहत्या  की। सपा नेता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। साथ ही आत्मंहत्याा करने से ठीक पहले उन्होंसने व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजा था। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थ ल पर पहुंचे। तो देखा कि सपा नेता लहूलुहान थे। 

नहीं सोचा था ऐसा कदम उठाएंगे सपा नेता

बता दें कि सपा नेता को देखकर सभी लोग हैरान थे। बताया गया कि लोगों को सपा नेता की बीमारी के संबंध में जानकारी थी। लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि मुजीबुर्रहमान बबलू ऐसा आत्माघाती कदम उठाएंगे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई। है। मामले को लेकर सपा नेता के करीबियों का कहना है कि वह काफी लंबे समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफ झेल रहे थे। इसी कारण उन्होंनने ऐसा भयावह कदम उठाया है। 

समाजवादी पार्टी ने व्यक्त किया शोक

वहीं, समाजवादी पार्टी ने लखनऊ के पूर्व नगर अध्यहक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू के निधन पर दुख जताते हुए एक पोस्ट किया है। जानकारी हो कि सपा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्सल पर पार्टी की ओर से लिखा है कि लखनऊ के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू का इंतकाल, अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। पार्टी के कई कार्यकर्ता घटना की सूचना पाकर मुजीबुर्रहमान बबलू के घर पहुंचे।

यह भी पढ़े… जमशेदपुर मे करोड़ों के अपार्टमेंट पे चढ़ा दिया बुलडोजर, जाने क्या है मामला…

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More