रवि केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा सभी शेल कंपनियों का सरगना है वही
रांची। पूजा सिंघल प्रकरण में अब पूर्व मंत्री सरयू राय भी कूद गये हैं। उन्होंने 16 मई की सुबह जेएमएम के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल को लेकर बड़ा धमाका किया। अपने टि्वटर हैंडल पर पूर्व मंत्री ने लिखा है, ‘रवि केजरीवाल ही मुखौटा कंपनियों का सरग़ना है. जुलाई 2013 में @HemantSorenJMM मुख्यमंत्री बने तो मैंने इन कंपनियों की लंबी सूची भाजपा ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर उजागर किया, सीबीआई को भेजा, अख़बारों ने प्रमुखता से छापा. ईडी ने सूची सीबीआई से लिया है. तब रवि ने मुझे भरपूर गालियाँ दी थी.
पूर्व मंत्री ने ट्विट कर लिखा है कि, ‘इन मुखौटा कंपनियों की सूची लगाकर झारखंड हाई कोर्ट के वकील राजीव कुमार ने पीआईएल किया, बोकारो के दीवान इंद्रनील (अब स्वर्गीय) याचिकाकर्ता थे. अधिवक्ता राजीव कुमार ने दुबारा पीआईएल किया है. आदेशानुसार ईडी इसकी जाँच कर रही है. मामले का राजनीतिकरण न हो, असली गुनहगार सामने आएँ.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!