रांची। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की ओर से हटिया और रांची रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह सघन चेकिंग अभियान आरपीएफ आईजी संजय मिश्रा के निर्देश पर चलाई जा रही है। इस चेकिंग अभियान के दौरान यात्री के लगेज व पार्सल को चेक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि राजधानी ट्रेन से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करने की शका है। जिसके बाद आरपीएफ हरकत में आई। आपीएफ की ओर से जांच के दौरान सभी संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गयी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!