आंखों की रेटिना और रोगों का निशुल्क इलाज करेगा रोटरी वाईएसएस अस्पताल

रोटरी व योगदा सत्संग के स्टेशन रोड में आई हॉस्पिटल का एपी वेंकेटेश ने किया उद्घाटन

रांची। रोटरी रांची एवं योगदा सतसंग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित नए आंख अस्पताल में मरीजों को निशुल्क सेवा मिलेगी। आंखों की रेटिना सहित अन्य सभी तरह के नेत्र रोगों का इलाज स्टेशन रोड स्थित रोटरी वाईएसएस अस्पताल में निशुल्क की जायेगी। आंख की रेटिना के जिस इलाज में करीब 50 हजार रुपये तक खर्च होता है, या अन्य कोई परेशानी, सभी तरह का इलाज अब पूरी तरह से निशुल्क होगा। इलाज की यह सुविधा यहां रेटिना से संबंधित सभी तरह की बीमारियों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा। किसी दूसरे हॉस्पिटल में इस इलाज पर करीब 50 हजार रुपए तक का खर्च आता है। क्लब की ओर से रेटिना की सर्जरी के लिए लगभग 45 लाख रुपये की मशीन भी अस्पताल को डोनेट की गई है। रेटिना माइक्रोस्कोप मशीन भी लगाई गई है। रोटरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर ए पी वेंकेटेश ने मुख्य अतिथि के रूप में अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी को अपनी स्वार्थरहित सेवाओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। क्लब के लाखों सदस्य अपने योगदान से इस सेवा को हमेशा स्थापित करते रहे है। लोगों को महंगे चिकित्सकीय सेवाओं की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए इस अस्पताल के पीछे रोटरी रांची की सोच अतुलनीय है। डिस्ट्रिकट 3250 के रोटरी गवर्नर संजीव ठाकुर ने कहा कि रोटरी रांची का कार्य हमेशा से उत्कृष्ट रहा है। आज इस नए अस्पताल के जरिये रोटरी रांची ने अपनी सेवा भावना की सोच को फिर से दोहराने का काम किया है। प्रोजेक्ट चेयरमेन मुकेश तनेजा ने कहा कि क्लब अपने सेवाभाव के सफर में लगातार आगे बढ़ रहा है। यह अस्पताल भी क्लब की इसी सोच का प्रतीक है। हमारा मानना है कि मानव सेवा से बड़ा कोई कर्म नहीं है।
आधुनिक मशीनों से होगा आंखों का इलाज
डॉ अनंत सिन्हा ने कहा कि रोटरी एवं योगदा सतसंग के इस नये आई हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मशीनों से आंखों का इलाज किया जाएगा। ग्लूकोमा के इलाज के अलावा रेटिना की भी जांच अत्याधुनिक मशीन से होगी। सर्जरी फेको विधि से होगी। 
सभी सुविधा मिलेगी मरीजों को
अस्पताल में आई ओपीडी, अत्याधुनिक आॅपरेशन थियेटर, 6 बेड का आई वार्ड, आॅप्टिकल शॉप आदि सुविधाएं होंगी। यहां रियायती दरों पर चश्मे दिये जाएंगे। पूर्ण स्वचालित मशीन से चश्मे के नंबर की जांच होगी।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
मौके पर जोगेश गंभीर, राजीव मोदी, डाक्टर आर भरत, गोपाल खेमका, राजन गंड़ौत्रा, पूनम ठाकुर, रेखा सिंह, क्लब सचिव हितेश भगत, मास्टर आॅफ शिरोमणि शाहिद पॉल, मनोज तिवारी, सुमित अग्रवाल, भंडारी लाल, एस के मल्होत्रा, राजेश नाथ शाहदेव, आदित्य मल्होत्रा, ललित त्रिपाठी, अमित अग्रवाल, जसदीप सिंह विनय छपड़िया, गिरीश अग्रवाल, अजयदीप वाधवा, हेमंत गुप्ता, सुजाता गुप्ता और प्रवीण राजगढ़िया उपस्थित थे ।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More