रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन पूरे किए, सचिन और विराट के क्लब में शामिल

by TejaswitaTejaswita Mani
Published: Updated:
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा; सचिन, राहुल और विराट कोहली के साथ इस खास क्लब में शामिल हुए 'हिटमैन' | Rohit Sharma completes 20,000 runs in international cricket

स्पोर्ट्स: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में रोहित शर्मा ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड हासिल किया। भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान रोहित शर्मा के नेतृत्व में यशस्वी जायसवाल के साथ सधी शुरुआत की। दोनों ने मिलकर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जब रोहित ने अपनी पारी के 27 रन पूरे किए, तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट के एक विशेष क्लब में प्रवेश किया।

रोहित शर्मा ने पूरे किए 20,000 रन

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ वह चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने यह मील का पत्थर हासिल किया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने भी यह कीर्तिमान स्थापित किया था, जिससे रोहित ने अपने नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड जोड़ा।

तीनों फॉर्मेट में रोहित का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी तीन फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने टेस्ट मैचों में 4301 रन, टी-20 इंटरनेशनल में 4231 रन तथा वनडे फॉर्मेट में 11,480 से ज्यादा रन बनाए हैं। इन सभी फॉर्मेटों में उनके कुल रन मिलकर 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं।

भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:

सचिन तेंदुलकर- 34,357 रन
विराट कोहली– 27,910 रन
राहुल द्रविड़- 24,064 रन
रोहित शर्मा– 20,018 रन
सौरव गांगुली- 18,433 रन

एबी डिविलियर्स को पछाड़ा

इस रिकॉर्ड के साथ, रोहित शर्मा अब विश्व क्रिकेट में 20,000 रन बनाने वाले 14वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि अपनी 538वीं पारी में दर्ज की। इसके अलावा, रोहित ने साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में 13वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More