रांची। छात्र युवा शक्ति की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक शगुन बैंक्वेट हॉल मे संपन्न हुई। इसमे नितेश यादव को पुन: रांची महानगर अध्यक्ष और रोहित सिन्हा को रांची जिलाध्यक्ष चुना गया । केंद्रीय अध्यक्ष कुमार रौशन ने औपचारिक घोषणा की। कुमार रौशन ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के दौरान छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रद्धालुओं की सेवा मे पंडालों मे तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बिहार क्लब मे सेवा शिविर का कंट्रोल रूम बनाया जायेगा। बैठक में महेश मनीष को केंद्रीय उपाध्यक्ष, शशांक तिर्की को कोषाध्यक्ष, अमित मुंडा को प्रवक्ता, बीरु सिंह को महासचिव एवं मुकेश सोनी को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
छात्र युवा शक्ति के रोहित जिला और नितेश महानगर अध्यक्ष बने
छात्र युवा शक्ति की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक शगुन बैंक्वेट हॉल मे संपन्न हुई। इसमे नितेश यादव को पुन: रांची महानगर अध्यक्ष और रोहित सिन्हा को रांची जिलाध्यक्ष चुना गया ।
विज़ुअल मोड: इस ख़बर को 30 सेकंड की स्लाइड्स में देखें⚡ वेब स्टोरी देखें
पढ़ने के लिए अक्षर का आकार (Font Size):100%
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ