रामगढ़ आजसू आदिवासी महास•ाा के अध्यक्ष बने रिंकू करमाली

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रामगढ़। आजसू पार्टी जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति आदिवासी महासभा का नगर कमेटी का विस्तार किया गया। इसको लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश करमाली व संचालन अशोक राम बेदिया ने किया। मुख्य अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, केंद्रीय सदस्य निरंजन मुंडा, विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बेदिया, जिला उपाध्यक्ष पवन करमाली ने संयुक्त रूप से सर्वसम्मति से रिंकू करमाली को माला पहनाकर अध्यक्ष मनोनीत किया। मौके पर युगेश बेदिया ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कमेटी का विस्तार किया जा रहा है। ताकि आने वाले दिनों में जीत का परचम लहराया जा सके। जिलाध्यक्ष महेश ने कहा कि महासभा की ओर अनुसूचित जनजाति के लोगों की झुकाव है। मौके पर सोनू करमाली, विजय करमाली, सन्नी करमाली, राहुल करमाली, अशोक करमाली, गौतम करमाली, विजय करमाली, सज्जन मुंडा, अजय नायक, •ाागीरथ करमाली, धीरज करमाली, आकाश मुंडा, विक्की मुंडा, महेश नायक, पलटन करमाली, भरत करमाली, अनिल करमाली, रवि कुमार, फागुन करमाली, बालक करमाली, मुन्ना करमाली, राज करमाली, सुरेश मुंडा, नंदू करमाली, सूरज सिंह तथा कृष्णा रजक आदि उपस्थित थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More