रिम्स में सेवानिवृत हुए कर्मियों को विदाई समारोह में किया गया सम्मानित

रांची। रिम्स के कई कर्मी सेवानिवृत हो गए, उनके सम्मान में अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने विदाई समारोह का आयोजन किया। रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में विदाई समारोह में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले कर्मियों को उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। सभी को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ हिरेंद्र बिरुआ, डीएमएस डॉ शैलेश त्रिपाठी, डीन प्रो. डॉ पीके भट्टाचार्या अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। सेवानिवृत होने वालो में सोनेलाल राय एक्सरे टेक्नीशियन, शैलेंद्र कुमार तिवारी ओटी असिस्टेंट और नर्स सबिका शेख को फूल, शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रिम्स कर्मचारी संघ की अध्यक्ष सिस्टर आइवी रानी खलखो, मसाचिव डॉ धीरेंद्र प्रसाद, संगठन महासचिव सह संयुक्त मंत्री सुशांत कुमार साहू के अलावा, मंजू डुंगडुंग, आइवी रानी, धीरेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, प्रोमिला भेंगरा, नीलिमा केकेट्टा, पूनम कुमारी, विनय शंकर मिश्रा, अमर अली, मनोज मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More