रांची। झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ के बैनर तले राज्य के सभी जिले के लाइसेंसधारी दुकानदार उत्पाद आयुक्त से मिले। और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उत्पाद आयुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि वर्तमान में जो लाइसेंस चल रहा है। वह 3 साल की अवधि के लिए दिया गया था, जो मार्च 2022 में समाप्त हो रही है। पिछले 2 साल से कोरोनावायरस के कारण शराब व्यवसायियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। जिसे सरकार अवगत है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए लाइसेंस की अवधि को अगले 1 साल तक विस्तार करते हुए 2022-23 कर दिया जाय। दुकानदारों की मांग है कि उनके मार्जिन है 12% है, जिसे बढ़ाकर 15% की जाए। सरकार को जो हम राजस्व देते हैं हर 1 महीने 25 तारीख को देते हैं। अगर एक दिन भी देरी होती है तो इसमें 5% प्रतिदिन की पेनल्टी लगती है। जो कि बहुत बड़ा होता है। इस पर उन्होंने में कहा कि इस 5% घटाकर 0.5 प्रतिशत की जाए। इसके साथ ही सरकार अगर नई बंदोबस्ती लाती है या नई प्रक्रिया के तहत आती है। उस परिस्थिति में दुकानों के समूह को दो से तीन दुकानों तक ही रखा जाए। जिससे की छोटे व्यापारी अपने व्यापार और अपने व्यापार को सुगमता के साथ चला।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!