फिर मिली मुकेश अंबानी को उड़ाने की धमकी

by Aaditya HridayAaditya Hriday

घर एंटीलिया और अस्पताल को भी ध्वस्त करने को धमकाया

मुंबई: दुनिया के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी को कल विजयादशमी के दिन 5 अक्टूबर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पूर्व ऐसी ही धमकी 15 अगस्त को भी उनको दी गई थी। साथ ही फोन करने वाले ने उनके घर एंटीलिया और रिलायंस समर्थित दक्षिण मुंबई केसर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

दो बार किया धमकी भरे कॉल

रिलायंस इंडिया लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार कल 5 अक्टूबर दोपहर 12.75 बजे और फिर शाम 5.04 बजे सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के कॉल सेंटर पर एक कॉल आया जिसमें अस्पताल की इमारत को उड़ाने की धमकी देने के साथ ही फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की जान लेने की धमकी दी। इतना ही नहीं फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के घर एंटीलिया को भी उड़ाने की धमकी दी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More