गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के वसुआ अंबाटोली में दुष्कर्म के आरोपी को जिंदा जला दिये जाने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. आरोपी युवक ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया, इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता के परिजनों के हत्थे चढ़ गया. परिजनों ने आरोपी को जमकर पीटा और इसके बाद किरोसीन छिड़कर आग लगा दी. आनन-फानन में दोनों के परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिये सदर हॉस्पीटल ले गये, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुनील उरांव के रूप में की गई है. जबकि घायल युवक की पहचान आशीष उरांव के रुप में की गयी है, जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद से इलाके में तनाव को देखते हुए एसडीपीओ, थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल घटना को लेकर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले है. नाबालिग युवती अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में भाग लेने के लिए भंडरा अपने रिश्तेदार के घर गई थी. वहां से लौटने के दौरान बस नहीं मिल रही थी. पीड़िता के पिता ने मोटरसाइकिल से वसुआ आ रहे सुनील उरांव और आशीष उरांव को रास्ते में देखा तो बेटी को घर लेते जाने को कहा. दोनों युवक नाबालिग युवती को अपने साथ बैठा लिया. और बीच रास्ते में ही गाड़ी रोककर युवती के साथ दुष्कर्म किया, घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को घर पहुंचा दिया. घर पहुंचने पर पीड़िता अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना सुनने के बाद आक्रोशित परिजन पोकटोली स्थित घर से आरोपी युवक को मारपीट करते हुए अंबाटोली ले आया. और किरोसीन छिड़कर दोनों को आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलने के बाद युवकों के परिजनों पहुंचे, आनन फानन में गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!