रांची की नेत्र चिकित्सक को मिला चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

राष्ट्रीय आईएमए ने डॉ भारती कश्यप को दिया डॉक्टर ज्योति प्रसाद गांगुली मेमोरियल अवार्ड
रांची। राजधानी की प्रख्यात नेत्रचिकित्सक डॉ भारती कश्यप को आइएमए नई दिल्ली द्वारा डॉ ज्योति प्रसाद गांगुली मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आइएमए का यह अवार्ड सामाजिक कार्यों में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार तथा राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार 2017 से सम्मानित डॉ भारती कश्यप को चौथी बार राष्ट्रीय आइएमए द्वारा सम्मानित किया गया है। डॉक्टर भारती कश्यप को हमेशा से ही अपनी डॉक्टरी पेशे के साथ-साथ सामाजिक कार्यों की वजह से जाना जाता है। डॉक्टर भारती कश्यप को महिलाओं के कैंसर के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान और गरीब तबके के लोगों की दृष्टि सुरक्षा, खासकर बच्चों की दृष्टि सुरक्षा के अभियान के लिए राष्ट्रीय आईएमए का डॉ ज्योति प्रसाद गांगुली मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ भारती कश्यप इस सम्मान की हकदार ऐसे ही नहीं बनी, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है कि उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
20 लाख से ज्यादा गरीब बच्चों के आंखों की जांच की
डॉ भारती कश्यप झारखंड के घनघोर नक्सली इलाकों में जाकर काम करती है, जहां जाने के नाम से पसीने छूट जाते हैं। उन्होंने सारंडा, लातेहार, पलामू, खूंटी जैसे नक्सली इलाके के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20 लाख से ज्यादा बच्चों के आंखों की जांच की व मोतियाबिंद सर्जरी की। उन्हें निशुल्क चश्मे भी दिए, जिससे बच्चे फिर से स्कूल जाने लगे। डॉ भारती कश्यप ने अपने पति डॉक्टर बीपी कश्यप के साथ मिलकर 1995 में संयुक्त बिहार-झारखंड का पहला नेत्रदान एवं नेत्र प्रत्यारोपण किया था। डॉ बीपी कश्यप के साथ मिलकर एनएबीएच मान्यता प्राप्त सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल एवं आई बैंक ट्रस्ट की भी स्थापना की है।

महिलाओं के कैंसर उन्मूलन के लिए चला रही हैं अभियान
डॉ भारती कश्यप भले ही नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं मगर उनका दायरा सिर्फ आंखों तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने महिलाओं के कैंसर उन्मूलन के लिए भी कई अभियान चलाए है। जब डॉ भारती कश्यप को 2015 में झारखंड की विमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी मिली, तब से झारखंड में महिलाओं के कैंसर उन्मूलन के लिए वे चार आयामी अभियान झारखंड में चला रही हैं। इनके नेतृत्व में झारखंड आईएमए के विभिन्न डॉक्टर्स विंग द्वारा दूर-दराज के इलाकों में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है और जननांग के इंफेक्शन से ग्रसित महिलाओं में किट टू और किट सिक्स की गोलियां भी दी जाती है। इन मेगा स्वास्थ्य कैंप में कोलपोस्कोपी गाइडेड क्रायो ट्रीटमेंट द्वारा सर्वाइकल प्री कैंसर को जड़ से खत्म कर दिया जाता है। राज्य के 23 सदर अस्पतालों में से 11 में सर्वाइकल कैंसर की पहचान और उपचार के लिए निशुल्क मशीनों को लगवाया है। इतना ही नहीं रांची के सदर अस्पताल में डॉ भारती कश्यप ने खुद की वित्तीय सहायता से इस मशीन को लगवाया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More