रांची – हेहल के जनक नगर में डबल मर्डर से सनसनी
चाकू से मारकर नाबालिग भाई बहन की हत्या, मां घायल, रिम्स में चल रहा इलाज

- मृतक नवीन कुमार 9 वी का छात्र
- श्वेता सिंह ने दी है 12 वी की परीक्षा
- दुबई में रहते है पिता
- रांची में रेंट पर रहता है परिवार
- पुलिस ने घटना स्थल से चाकू किया बरामद

रांची मे आज सबेरे डबल मर्डर से राजधानी सकते में आ गयी है। मामला हेहल के जनक नगर का है। जनक नगर में भाडे के घर में रहने वाली चंदा देवी आज सुबह पांच बजे जब घर के बाहर झाडू लगा रही थी, उसी समय तीन अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आयी 17 वर्षीय बेटी श्वेता सिंह और 14 वर्षीय बेटे नवीन कुमार सिंह को अपराधियों ने चाकू और राॅड से इतनी बुरी तरह से पीटा कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। मारपीट में बुरी तरह से घायल चंदा देवी को पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया है। चंदा देवी के पति दुबई में नौकरी करते हैं और अभी दुबई गए हुए हैं। सिटी एसपी ने बताया कि हत्यारे की पहचान कर ली गयी है और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
प्रेम-प्रसंग की है आशंका
स्थानीय लोगों की मानें तो यह प्रेम प्रसंग से जुडा मामला है। बताया जा रहा है कि हमलावर ओम श्वेता सिंह का जाननेवाला था। एक पडोसी के अनुसार श्वेता ने दो सोने की चेन बेचने के लिए ओम को दी थी। जिसका पैसा वह लौटा नहीं रहा था। इस मामले में पूर्व में पुलिस को हस्तक्षेप करना पडा था, जिसके बाद ओम ने एक चेन चंदा देवी को लौटा दिया था। स्थानीय लोग दबे मुंह इसे प्रेम प्रसंग से जुडा मामला भी बता रहे है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!