Table of Contents
Ranchi Air Show 2025: राजधानी रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी मैदान में 19 और 20 अप्रैल को पहली बार भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 18 अप्रैल को एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें ज़िले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
🚨 बैठक में क्या हुआ? जानिए डीसी ने क्या-क्या निर्देश दिए
बैठक में एयर शो के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल, पार्किंग, बिजली, पेयजल, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन और साइनेज सहित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।
DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा:
हर अधिकारी को अपनी ज़िम्मेदारी को पूरी सजगता, जिम्मेदारी और इमानदारी के साथ निभाना होगा। यह आयोजन सिर्फ एक शो नहीं बल्कि रांची के गौरव का प्रतीक है।
👮♂️ सुरक्षा व्यवस्था होगी टॉप लेवल की
इस एयर शो में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, एयर चीफ मार्शल सहित राज्य और देश के कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
- कार्यक्रम स्थल पर कई सुरक्षा घेरा, CCTV, क्विक रिस्पॉन्स टीमें और हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जा रहे हैं।
- ग्रामीण व शहरी एसपी, एसडीओ, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस ऑपरेशन की निगरानी करेंगे।
यह भी पढ़े : रांची में ऐसा नज़ारा पहले कभी नहीं देखा! वायुसेना का Air Show उड़ा देगा होश
यह भी पढ़े : Air Show Ranchi: नामकुम में मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध!
🚫 दर्शकों को नहीं ले जाने दी जाएगी खाद्य सामग्री
एयर शो के दौरान दर्शकों को अपने साथ कोई भी खाद्य या पेय पदार्थ लाने की अनुमति नहीं होगी। इसका उद्देश्य पक्षियों को आकर्षित होने से रोकना और एयर शो की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
👥 कौन-कौन अधिकारी रहे बैठक में शामिल?
बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारियों में ये नाम रहे:
- उप विकास आयुक्त – दिनेश कुमार यादव
- ग्रामीण एसपी – सुमित कुमार अग्रवाल
- नगर एसपी – राजकुमार मेहता
- सदर एसडीओ – उत्कर्ष कुमार
- अपर जिला दंडाधिकारी – राजेश्वर नाथ आलोक
- जनसंपर्क पदाधिकारी – उर्वशी पांडेय
- अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी
🌟 क्या है इस एयर शो की खासियत?
- भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन और हेलिकॉप्टर्स का हवा में करतब (aerobatic display)
- पहली बार झारखंड की राजधानी में ऐसा भव्य शो
- युवाओं और बच्चों को डिफेंस में करियर के लिए मोटिवेशन
- सुरक्षा बलों और सशस्त्र बलों के प्रति आदर और प्रेरणा का वातावरण
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!