रामचंद्र ने अपनी 12वीं पत्नी को डंडे से पीट कर की हत्या

by Aaditya HridayAaditya Hriday

झगड़े के बाद पति रामचंद्र ने अपनी 12वीं पत्नी को डंडे से पीट कर की हत्या
11 शादी कर चुके रामचंद्र तूरी की पत्नी से लड़ाई झगड़ा पूरा गांव रहता है परेशान

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापुर निवासी सावित्री देवी की उसके पति ने हत्या कर दी। पति रामचंद्र तुरी की सावित्री 12 वीं पत्नी थी। इससे पहले भी वह 11 सदस्य शादी कर चुका था। हर बार उसका पत्नी से झगड़ा हो जाता था और पत्नी को छोड़कर फिर दूसरी शादी कर लेता था। गांव वाले भी उसकी इस तरह की हरकत से परेशान थे। अब 12 वीं पत्नी से उसका मनमुटाव रहने लगा था। अचानक किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद उसने हत्या कर दी। 40 वर्षीय सावित्री देवी और रामचंद्र तुरी के बीच आये दिन झगड़ा होता था। वह पत्नी के साथ बंद कमरे में शराब पी रहा था। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की रामचंद्र तुरी ने पत्नी को मारना शुरू कर दिया। पत्नी को इतना मारा कि उसकी मौत हो गयी। तारापुर के वार्ड सदस्य ने बताया आज सुबह जानकारी मिली के उनके वार्ड निवासी रामचंद्र तुरी ने अपनी पत्नी को हत्या लाठी डंडा से पीट कर मार डाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि रामचंद्र तुरी पूर्व में भी एक एक कर इग्यारह शादी कर चुका है और हर पत्नी के साथ वह मारपीट करता रहता था, और उन्हें छोड़ देता था। किंतु इस बार कुछ पारिवारिक विवाद हुआ और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। वहीं हत्यारे पति को भी हिरासत में ले लिया है। पति से पूछताछ की जा रही है। गांव के कुछ लोगों से भी पूछताछ की गयी है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More